T20 वर्ल्ड कप 2022 में वह बल्लेबाज जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए

T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 बल्लेबाज (Most runs in T20 World Cup 2022)
Most runs in T20 World Cup 2022: 2007 में शुरू हुए T20 वर्ल्ड कप के अब तक के 7 सीजन आयोजित किए जा चुके हैं. जो सभी सफल रहे हैं. पिछले 7 सीजन में कई ऐसे महान खिलाड़ी हुए, जिन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सबका मन मोहा और सबसे ज्यादा रन भी बटोरे
और खास तौर से इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया।

इस साल T20 विश्व कप 2022 में कई रिकॉर्ड टूटेंगे, फिलहाल महेला जयवर्धन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए, विराट कोहली ने 20-20 वर्ल्ड कप चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन स्कोर करने वाले, प्लेयर का खिताब पाया। रोहित शर्मा, डेविड वॉर्नर और शक्ति भी इस दौड़ में हिस्सा ले रहे हैं।
यहां आपको T20 वर्ल्ड कप के साथ ही ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन बनाकर रिकॉर्ड बनाया, यह भी हम आपको बताएंगे ।
आप के साथ ट्वेंटी-20 में सबसे ज्यादा रन वाले प्लेयर्स और इंडिया के टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट आज मैं लेकर आई हूँ
विषय सूची |
1. T20 world cup के इतिहास में सबसे ज्यादा रन किस खिलाड़ी ने बनाए |
1.1. T20 world cup 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज |
1.2. टी20 world cup में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला भारतीय बल्लेबाज |
1.3. T20 world cup 2021 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 खिलाड़ी |
1.4. T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कौन हैं? |
T20 वर्ल्ड कप की हिस्ट्री में सबसे ज्यादा रन किस खिलाड़ी ने बनाए हैं
T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले, भारतीय खिलाड़ी, धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली है। जिन्होंने 2012-2022 तक 27 मैच खेले और इसमें सर्वाधिक 1141 रन बनाए जिसमें उन्होंने 14 अर्धशतक भी बनाए।
विराट के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स में, श्रीलंका के महेला जयवर्धने का नाम आता है। उन्होंने 2007 से 2014 तक 1016 रन बनाए जो उन्होंने 31 मैचों में पूरी किए।
2021 तक वो अकेले प्लेयर थे, जिन्होंने वर्ल्ड कप में 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं।
इसके बाद लिस्ट में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के सिक्सर किंग क्रिस गेल है, जिन्होंने 2021 तक 33 मैच खेले और उसमें 965 रन बनाए, जिसमें उनके 2 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं।
1 | विराट कोहली (भारत) | 27 | 1141 |
2 | महेला जयवर्धने (श्रीलंका) | 31 | 1016 |
3 | क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) | 32 | 965 |
4 | रोहित शर्मा (भारत) | 39 | 963 |
5 | तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) | 35 | 897 |
6 | डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया) | 34 | 806 |
7 | जोश बटलर (इंग्लैंड) | 27 | 799 |
8 | शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) | 36 | 742 |
9 | एबी डीविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) | 30 | 717 |
10 | केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) | 25 | 699 |
T20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप टेन बल्लेबाज-
2022 के ट्वेंटी-20 विश्व कप चैंपियनशिप में भारत के विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 296 रन बनाकर, अपना टॉप का स्थान बनाया। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव जो भारतीय खिलाड़ी हैं, उन्होंने 209 रन बनाए। नीदरलैंड के मैक्स ओ’डॉव ने 242 रन बनाए। वह भी इस सूची में टॉप पर हैं।
1 | विराट कोहली | भारत | 296 | 6 |
2 | मैक्स ओ’डॉव | नीदरलैंड्स | 242 | 8 |
3 | सूर्य कुमार यादव | भारत | 239 | 6 |
4 | जोस बटलर | इंग्लैंड | 225 | 6 |
5 | कुसल मेंडिस | श्रीलंका | 223 | 8 |
6 | सिकंदर रजा | जिम्बॉब्वे | 219 | 8 |
7 | पथुम निसंका | श्रीलंका | 214 | 7 |
8 | अलेक्स हल्स | इंग्लैंड | 212 | 6 |
9 | लोरकन टकर | आयरलैंड | 204 | 7 |
10 | ग्लेन फिलिप्स | न्यूजीलैंड | 201 | 5 |
T20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज-
भारत की ओर से T20 वर्ल्ड कप चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर विराट कोहली है। उन्होंने 27 मैचों में सबसे अधिक 1141 रन बनाए जिसमें, 14 अर्धशतक भी शामिल है।
कोहली के बाद इंडिया के दूसरे मोस्ट स्कोरर का रिकॉर्ड हिटमैन रोहित शर्मा के नाम है, जिन्होंने अपनी 36 पारियों में 963 रन बनाए।
इसके अलावा क्रिकेट से संन्यास ले चुके, युवराज सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
T20 वर्ल्ड कप 2021 में सबसे अधिक रन स्कोर करने वाले 10 खिलाड़ी-
2021 में T20 वर्ल्ड कप का सातवां सीजन 14 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ समाप्त हो गया और इस टूर्नामेंट में मोस्ट रन का रिकॉर्ड पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम के नाम रहा। बाबर ने अपनी छह मैचों में कुल 303 रन बनाए।
टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत की और से के.एल. राहुल ने सबसे ज्यादा 194 रन बनाए, जिसमें 18 गेंदों में शानदार 50 शामिल है
क्र. सं. | खिलाड़ी | पारी | रन |
1. | बाबर आजम ( पाकिस्तान) | 6 | 303 |
2. | डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) | 7 | 289 |
3. | मोहम्मद रिज़्वान (पाकिस्तान) | 6 | 281 |
4. | जोस बटलर (इंग्लैंड) | 6 | 269 |
5. | चरिथ असलंका (श्रीलंका) | 6 | 231 |
6. | डेविड वीज़े (नामीबिया) | 8 | 227 |
7. | पैथुम निसंका (श्रीलंका) | 8 | 221 |
8. | केन विलियमसन (न्यूजीलेंड) | 7 | 216 |
9. | मार्टिन गपटिल (न्यूजीलेंड) | 7 | 208 |
10. | डेरील मिशेल (न्यूजीलेंड) | 7 | 208 |
11. | केएल राहुल (भारत) | 5 | 194 |
T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे ज्यादा रन किसके हैं-
T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहला नाम भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली का है। उन्होंने 2010 से 2022 तक अपनी 107 पारियों में 52.73 की औसत से 4008 रन बनाए।
इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 122 नॉट आउट रहे। वे इस T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट फॉर्मेट में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने, और 4000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं।
कोहली के बाद T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट फार्मेट में सबसे ज्यादा रन स्कोर करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हिटमैन रोहित शर्मा हैं। जो 2007 से 2022 तक 140 पारियों में कुल 3853 रन बन चुके हैं।