Yoga For Weight Loss: वजन से परेशान महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है यह पांच योगासन, यह आपको हमेशा फिट रखेंगे। वजन कम करने के लिए जो महिलाएं घंटों जिम में एक्सर्साइज़ करती हैं या एक्सर्साइज़ के लिए टाइम नहीं निकाल पा रही है। वह 15 से 20 मिनट बताई गई योग आसन करें, तुरंत तेजी से वजन कम करने में मदद मिलेगी।
वजन कम करने के लिए योग (Yoga For Weight Loss)-
मोटापे को सेहत की सबसे बड़ी दुश्मन माना जाता है क्योंकि जो मोटापा आता है तो साथ में कई बीमारियां भी लाता है। डायबिटीज से ब्लड प्रेशर तक ना जाने कितनी बीमारियां। अगर आप रोजाना 15 से 20 मिनट योगा करेंगे, तब वह वजन कंट्रोल में रह सकता है।
रिपोर्ट की मानी जाए तो योग हमें स्वस्थ तरीके से वजन कम करने में फायदा पहुंचाता है। वजन घटाने के लिए योग हमेशा से चर्चा का विषय रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ योग करने से वजन ही कम नहीं होता बल्कि योग हेल्थी खाने के साथ जोड़ा जाता है। तो यह ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।
यह आपके दिमाग और शरीर दोनों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ आपके वजन को भी कम करने में मदद करता है। जो आपके दिमाग को पुष्ट करता है। वजन कम करने की 2 खास पहलू हैं पहला हेल्दी डाइट और दूसरा व्यायाम।
वजन घटाने के लिए कितनी बार योग करना चाहिए (Yoga For Weight Loss) –
वजन कम करने के लिए आपको कम से कम 1 घंटे के लिए, हर हफ्ते, कम से कम तीन से पांच बार प्रैक्टिस करनी चाहिए। अगर आप पहली बार योगा करना शुरू कर रहे हैं तो पहले आप धीरे-धीरे से शुरू करें। 20 मिनट की प्रैक्टिस शुरू कर सकते हैं। फिर इसको धीरे-धीरे आगे बढ़ाएं। यह आपको एनर्जी और आपके शरीर में लचीलापन प्रदान करेगा।
यह जरूर ध्यान रखें, हफ्ते में एक दिन आप पूरी तरह से खुद को रेस्ट दे। ज्यादा कार्डियोवैस्कुलर बेनिफिट लेने के लिए आप योग प्रैक्टिस को साइकिल चलाने, पैदल चलने या स्विमिंग एक्टिविटी के साथ भी जोड़ सकते हैं।
तो चलिए, जानिए, योग आसनों को ज्यादातर एरोबिक्स व्यायाम समझा जाता है। जिसमें दूसरे कठिन व्यायाम की अपेक्षा कैलोरी बर्न करने की क्षमता को कम मानते हुए दूसरों को प्रभावी बना जाता है। लेकिन योग द्वारा मोटापा कम करने की अपनी अलग ही तरीके हैं। यह धीमी प्रक्रिया है।
इतनी आसानी से मोटापा कम करता है जैसे की चाकू से कोई मक्खन काट रहा हो। आप की चर्बी धीरे-धीरे और हमेशा के लिए गायब होती नजर आती है।
योग के 5 बुनियादी सिद्धांत-
- एक्सरसाइज (व्यायाम)
- डाइट (खुराक)
- ब्रीदिग (श्वसन प्रणाली)
- रिलैक्सेशन (विश्राम)
- ध्यान (मेडिटेशन)
क्या योगासन वजन कम करने में मददगार है-?
योग की मदद से बहुत से लोगों को वजन कम करने में मदद मिली है। पर यह एक आम बहस का विषय है कि क्या योग करने से वजन घटता है? बहुत से लोग मानते हैं कि सिर्फ योग करने से वजन कम नहीं होता। वजन कम करने के लिए आपको योग के साथ एक स्वस्थ और संतुलित आहार लेना चाहिए। क्योंकि यह आपके दिमाग और शरीर दोनों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ वजन कम करने में भी मददगार साबित होता है।
योग आपको अधिक एक्टिव बनाता है। योग करने के बाद आप स्वस्थ भोजन ग्रहण करते हैं और आपके वसा युक्त भोजन, फैट खाने से परहेज करेंगे। यह तो हम सब जानते हैं कि वजन को कम करने की दो महत्वपूर्ण पहलू है स्वस्थ भोजन और व्यायाम।
वजन घटाने के लिए योग मुद्राएं-
इन दोनों ही बातों पर खास ध्यान देती है। योग सिर्फ हमारे शरीर को शक्तिशाली बनाने तक ही सीमित नहीं है इसकी और भी बहुत से लाभ है।
- स्वस्न क्रिया को सुदृढ़ करना
- लचीलापन बढ़ाना
- मांसपेशियों की सेहत में सुधार
- वजन घटाना
- तनाव प्रबंधन करना
- बेहतर ऊर्जा और जीवन शक्ति देना
- संतुलित मेटाबॉलिज में चयापचय क्रिया
- स्वास्थ्य क्षमता में वृद्धि
- हृदय कार्डियो स्वास्थ्य
तनाव आपके शरीर और दिमाग दोनों पर ही विनाश करने वाला प्रभाव डाल सकता है। यह चिंता, दर्द, ध्यान केंद्रित करने में असमर्थ, और अनिद्रा का कारण बन सकता है। यह भी देखा गया है कि खासतौर से वजन बढ़ने का मुख्य कारण भी तनाव है। लेकिन अगर आप नियमित योग करते हैं तो आपको तनाव कम करने में मदद मिल सकती है।
योग के महत्वपूर्ण आसनजो आपके वजन घटाने में मदद करते हैं। कोई भी योगासन वजन घटाने में तुरंत असर नहीं दिखाता। क्योंकि सभी आसन बहुत सरल तरीके से किए गए होते हैं। यह मुख्य रूप से शरीर की लचीला बनाते हैं। एकाग्रता में सुधार करते हैं। आपकी मांसपेशियों में लचीलापन लाते हैं और आपके ध्यान केंद्रित करने में मदद करते हैं। एक बार जब आप आसनों के अभ्यस्त हो जाते है तो आप वजन घटाने के लिए और भी अन्य आसनों का अभ्यास कर सकते हैं।
तो चलिए, आज हम इस आर्टिकल में, पांच योगासन के बारे में जानते हैं। जो वेट कम करने में बहुत हेल्प करेंगे।
1. त्रिकोणासन-
त्रिकोणासन को पाचन में सुधार लाने के लिए माना जाता है। यह वजन कम करने के लिए भी बहुत लाभकारी है। साथ ही इस योग मुद्रा को नियमित रूप से आप अगर करते हैं तो पेट और कमर से चर्बी कम होने लगती है। जिससे आपका वजन कम करने में भी हेल्प मिलती है।
त्रिभुज मुद्रा, त्रिकोणासन आपके पाचन में सुधार करने के साथ-साथ, पेट और कमर की चर्बी को कम करने में मदद करता है। यह पूरे शरीर में ब्लड सरकुलेशन को सुधारता है। इस आसन से आपको कमर से ज्यादा वसा को कम करने और जांघों और हैमस्ट्रिंग में अधिक मांसपेशियों को बनाने में मदद करता है।
हालांकि यह मुद्रा आपकी मांसपेशियों को दूसरी योग मुद्राओं के जैसे प्रभावित नहीं करती लेकिन आपके सारे लाभ देती है जो अन्य आसन देते हैं । यह संतुलन और एकाग्रता में भी सुधार करता है।
इस आसन से ज्यादा कैलोरी कम ना हो लेकिन कमर की इंच कम करने में यह बहुत कामयाब है। यदि अगली बार पेंट ढीली हो जाए, आपको बेल्ट पहननी पड़ी तो आश्चर्यचकित मत होना।
2. वीरभद्रासन वॉरियर्स
वीरभद्रासन योग मुद्रा आपके शरीर के वजन को मेंटेन रखती है। जो महिलाएं एक्साइज के लिए समय नहीं निकाल पाती। वह 15 से 20 मिनट इस योगासन को कर सकती है। इससे हमें और भी बहुत से फायदे मिलते हैं ।
वीरभद्रासन से घुटने के पीछे की नस, पैर, टखने और जांघें मजबूत होती है क्योंकि जब आप आगे झुकते है तो शरीर का वजन उनके ऊपर स्थित हो जाता है। यह पेट के स्नायु को बल देता है। जब आप कुछ मिनट वीरभद्रासन का अभ्यास करने से, आपके चतु:शिरस्क को भी लाभ मिलता है।
ये मुद्रा आपकी पीठ, पैर और बांहों को टोन करने के साथ-साथ आपके संतुलन को बेहतर बनाता है। आपके पेट को कम करने में मदद करता है। अगर आप इस व्यवस्था को बनाए रखते हुए अपने पेट की मांसपेशियों को सिकुड़ते हैं तो यह आपके पेट की चर्बी को कम करने में मददगार होता है।
जब आप इसे लगातार अपने जीवन का हिस्सा बनाते हैं तो आपको अपना पेट सपाट दिखाई देने लगता है। इससे आंतरिक शक्ति भी बढ़ती है। आंतरिक शक्ति के बढ़ने से हम लंबे समय तक काम करते रहते हैं
3. धनुरासन
यह एक आधुनिक आसन है। जो ना केवल मोटापा कम करता है बल्कि आपके पैरों और भुजाओं को भी बल पुष्टि प्रदान करता है। इस आसन में पेट के स्नायु पर खिंचाव का अनुभव होता है। यह खिंचाव पेट की नसों को लचीला कर देता है। इस आसन को करने से आपका वसा तो कम होता ही है, साथ ही यह आपके पूरे शरीर को स्ट्रेच करता है और बेहतर ब्लड सरकुलेशन के साथ आपकी मांसपेशियों को टोन और मजबूत बनाता है।
इस आसन को करने से आप का पाचन सुधरता है, जांघ, छाती और पीठ भी मजबूत होती है और यह आपकी पेट से चर्बी कम करने में मदद करता है।
4. सूर्य नमस्कार
इसमें 12 आसन होते हैं। जो एक क्रम में किए जाते हैं। संयुक्त रूप से से सूर्य नमस्कार कहलाता है। ये आसन बहुत प्रभावी है। यह मोटापे के लिए बहुत अच्छा योग है। इसका प्रभाव पूर्ण शरीर पर पड़ता है। यह आसनों का राजा कहलाता है। सूर्य नमस्कार अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक संपूर्ण पैकेज है। जो वजन कम करने का सबसे अच्छा तरीका है
सूर्य नमस्कार मांसपेशियों को उर्जा प्रदान करता है। उन्हें मजबूत बनाता है और ब्लड सरकुलेशन करने के अलावा और भी हमें लाभ पहुंचाता है। यह ज्यादातर मांसपेशियों को स्ट्रेच और टोन करता है। कमर की चर्बी को कम करता है । पाचन तंत्र को सुधारता है। बाहों को टोन भी करता है।
5. भुजंगासन
अपनी पेट के बल लेट जाएं और अपने पैरों को एक दूसरे के करीब रखे. हाथों को front लाए. दोनों पैरों को मिला ले और अपने माथे को जमीन पर टिकाए. अपनी कोहनियों को शरीर के पास रखते हुए, हाथों को अपने कंधे के नीचे लाएं.
श्वास लेते हुए, अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाएं, सांस छोड़ें और कुछ वक्त इसी मुद्रा में रहे। ये योगासन वजन कम करने के लिए बहुत कारगर है। इसका असर धीरे-धीरे होता है लेकिन जब आप इसे लगातार अपने जीवन का हिस्सा बनाते हैं तो यह आपको आश्चर्यजनक परिणाम भी देता है।
सारांश
योग हमारी मानव शरीर को स्वस्थ रखने का एक महत्वपूर्ण भारतीय कला है। ये उनके लिए महत्वपूर्ण है जो मोटापे से ग्रस्त है और वजन कम करना चाहते हैं। इसके साथ ही अपने शरीर को स्वस्थ बनाना और अपने आप को तनाव मुक्त रखना चाहते हैं। उनके लिए योग बहुत लाभकारी है । योग से आपका शरीर सुडौल और स्वस्थ होता है। तनाव मुक्त दिमाग मिलता है।
यह सदियों पहले भी आयुर्वेद में उल्लेख किया गया है। यह हमारे पुरातन से चली आ रही ऋषियों द्वारा बताया गया योग है। ना केवल वजन घटाने में सहायक है बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य भी देता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q. योग करके आप कितना वजन कम कर सकते हैं?
A. योग करने से भिन्न-भिन्न लोगों में भिन्न-भिन्न मात्रा में वजन कम हो सकता है। यह हर शरीर की अपनी पर निर्भर करता है।
Q. क्या आप योग से पेट की चर्बी कम कर सकते हैं?
A. जी हां, योग आपके पेट की चर्बी को कम कर सकता है। यह मुद्राएं और विभिन्न आसन जैसे सूर्य नमस्कार, पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है। हालांकि आपको शरीर के किसी भी भाग से चर्बी कम करने का प्रयास नहीं करना चाहिए। क्योंकि चर्बी हमारी मांसपेशियों से जुड़ी होती है। वह पूरे शरीर से एक साथ कम होती है।
Q. वजन घटाने के लिए जिम और योग में से क्या बेहतर है?
A. दोनों का असर अलग-अलग होता है। योग में ज्यादा खिंचाव, विश्राम शामिल है। जिम फिटनेस और मांसपेशियों के संकुचन है। यह नहीं कह सकते कि वजन घटाने के लिए कोई एक दूसरे से बेहतर है।
यह प्रत्येक व्यक्ति के शरीर की और उसकी पसंद पर निर्भर करता है।
Q. क्या 20 मिनट के योग से वजन कम हो सकता है?
A. हां 20 मिनट का योग सत्र वजन कम करने में मदद करता है। सर्वोत्तम परिणाम के लिए कम कैलोरी वाले आहार को भी आप अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
Q. वजन घटाने के लिए पावर योगा कारगर है?
A. जी हां पावर योग भी वजन घटाने में कारगर है। लंबी अवधि में ये योग करना लाभदायक है। अगर आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं है तो भी आपको किसी विशेषज्ञ की निगरानी में और उनसे पूछ कर पावर योग करना चाहिए।
Q. योग के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?
A. योग एक ऐसी कसरत है, जिसका अभ्यास दिन में आप किसी भी वक्त कर सकते हैं। कुछ लोग इसे सुबह के समय इसे शुरू करते हैं। और कुछ शाम के व्यक्त अपने मन और शरीर को आराम देने के लिए भी ये करते हैं।